छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेल मंडल का महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने किया निरीक्षण
Nilmani Pal
1 Feb 2025 7:04 AM GMT
x
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को बिलासपुर से ईब स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संचालन, संरक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ब्रजराजनगर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को यात्री सुविधाओं के उन्नयन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने लज़कुरा ओपन कास्ट माइंस साइडिंग (LOCM) का निरीक्षण कर वहाँ माल परिवहन, लोडिंग सुविधा और संरचनात्मक सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। कोयला परिवहन को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया।
महाप्रबंधक ने भालूमाड़ा-सरदेगा क्षेत्र का भी दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
Next Story