छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल, छात्रों को कराया शैक्षणिक भ्रमण

Shantanu Roy
14 April 2026 2:11 PM IST
बिलासपुर पुलिस की अनोखी पहल, छात्रों को कराया शैक्षणिक भ्रमण
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने एक अनूठी पहल करते हुए जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पुलिस की कार्यशैली को करीब से समझा।

भ्रमण की शुरुआत शहर के शहीद विनोद चौबे चौक से की गई, जहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड रडार गन, POS मशीन, व्हील लॉक, इंटरसेप्टर वाहन, सीसीटीवी कैमरा और चालानी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान छात्रों ने इन उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी देखा। इसके बाद छात्रों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ले जाया गया, जहां आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से शहर के ट्रैफिक नियंत्रण की प्रक्रिया दिखाई गई। अधिकारियों ने बताया कि कैसे डिजिटल तकनीक की मदद से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को मॉनिटर और नियंत्रित किया जाता है।

कुछ छात्रों को सिस्टम ऑपरेट करने का अवसर भी दिया गया, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यार्थियों को साइबर थाना ले जाया गया। यहां उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फेक आईडी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही डायल 1930, CEIR पोर्टल और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने थाना तारबाहर का भ्रमण किया, जहां उन्हें पुलिस थाने की कार्यप्रणाली समझाई गई। यहां CCTNS प्रणाली, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, मर्ग जांच, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, मालखाना व्यवस्था, रोजनामचा लेखन और गुम मोबाइल ट्रैकिंग जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कई छात्रों ने पुलिस कार्यों को लेकर अपनी रुचि भी व्यक्त की और भविष्य में पुलिस सेवा में जाने की इच्छा जताई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना और पुलिस व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत करना है। कार्यक्रम में एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एएसपी ट्रैफिक राम गोपाल करियारे, एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली निमितेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, शिक्षकगण, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बिलासपुर पुलिस की यह पहल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुई, जिससे उन्हें वास्तविक पुलिसिंग और आधुनिक तकनीकी व्यवस्था को समझने का अवसर मिला।
Tagsबिलासपुर पुलिसशैक्षणिक भ्रमणट्रैफिक सिस्टमसाइबर थानाआईटीएमएसपुलिस कार्यप्रणालीछात्र जागरूकतासरदार पटेल जयंतीछत्तीसगढ़ पुलिससड़क सुरक्षापुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रमBilaspur PoliceEducational TourTraffic SystemCyber ​​Police StationITMSPolice WorkingStudent AwarenessSardar Patel JayantiChhattisgarh PoliceRoad SafetyPolice Training Programछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story