छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूट मामले का किया खुलासा

Nilmani Pal
19 Feb 2026 5:13 PM IST
बिलासपुर पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूट मामले का किया खुलासा
x

बिलासपुर। बिलासपुर में सराफा व्यवसाय से हुई लूट के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. घटना के मास्टरमाइंड और गिरोह के सरगना विजय लांबा पर 70 से अधिक मामले दर्ज हैं. इस पूरी अभियान में उत्तर प्रदेश की पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद की.

आईजी रामगोपाल गर्ग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर में 17 फरवरी की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात की थी. आरोपी करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड, ₹3,50,000 नगद लेकर भाग निकले थे. पुलिस की जांच में आरोपियों के उत्तर प्रदेश में होने की पुष्टि होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां शॉर्ट एनकाउंटर कर आरोपियों को पकड़ा गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपियों से लूटे गए जेवर, मशरुका और घटना में उपयोग किए गए फायर आर्म्स बरामद कर लिए गए हैं.

मामले में मुख्य आरोपी विजय लांबा पिता राम लाल साकिन ओम बिहार उत्तम नगर द्वारका उत्तरी दिल्ली, मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित पिता स्व. सुन्दर साकिन सोरखा सेक्टर 113 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति, निवासी दादाबाड़ी कोटा राजस्थान, करीम खाम पिता वसीम खान, चकमहमूद, सकलेन नगर बरेली उत्तर प्रदेश और ईरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष साकिन टिकरा पारा बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2), 109, 309(6), 311 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं यूपी में गिरफ्तार आरोपियों को बिलासपुर आया जा रहा है, आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे की उम्मीद है.

Next Story