छत्तीसगढ़

अवैध शराब के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

jantaserishta.com
16 Aug 2026 12:26 PM IST
अवैध शराब के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: अवैध शराब के विरूद्ध थाना मस्तूरी पुलिस का प्रहार। अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन करते एक आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 33 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6400 रू. एवं एक मोटर सायकल कीमती 180000 रुपये को किया गया जप्त। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय किया गया पेश।
पूरा मामला
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं. उक्त निर्देश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरी. सलीम खाखा को मुखबीर के माध्यम से दिनाक 15.08.2026 को अवैध रूप से शराब परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई. थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाही करते हुए थाना अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगाराडीह थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के कब्जे से एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल R15 क्रमांक CG 10 BW 7912 में एक सफेद नीले रंग का प्लास्टिक की बोरी के अंदर पारदर्शी पॉलिथीन में रखे 11 पैकेट हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पैकेट में 03-03 लीटर शराब भरी हुई कुल 33 लीटर कीमती 6400/- को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी राहुल बंजारे जप्त शराब को ग्राम नागरडीह से ग्राम जोरवा होते हुए मस्तूरी की ओर ला रहा था. जप्त वाहन एवं शराब की जुमला कीमत 186400/- एक लाख छियासी हजार चार सौ रूपये को बरामद कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही किया गया है।
आरोपी
राहुल बंजारे पिता रोहित बंजारे उम्र 20 वर्ष ग्राम नगारडीह थाना चरकभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story