![बिलासपुर : मनीराम पटेल को धान बेचने नहीं जाना पड़ा दूर, घर के पास ही मिली सुविधा बिलासपुर : मनीराम पटेल को धान बेचने नहीं जाना पड़ा दूर, घर के पास ही मिली सुविधा](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/12/20/886552-bilaspur.webp)
बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पोड़ी के किसान मनीराम पटेल को इस साल अपना धान बेचने के लिए दूर के खरीदी केन्द्र नहीं जाना पड़ा। उसे अपने गांव के समीप ही धान बेचने की सुविधा मिली। मनीराम ने नया खरीदी केन्द्र खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है।
छत्तीसढ़िया के स्वाभिमान को कायम रखने के लिए राज्य सरकार ने अभिनव कदम उठाये हैं। अन्नदाता किसान को कम से कम तकलीफ हो इसका प्रयास किया जा रहा है। जिले के विकासखण्ड बिल्हा के सेवा सहकारी समिति सरवानी में इस साल नया खरीदी केन्द्र प्रारंभ किया गया है जहां मनीराम ने अपना धान बेचा। उसने बताया कि पहले वह अपने गांव से 8 किमी दूर सेवा सहकारी समिति हरदी में बनाये गये खरीदी केन्द्र में धान बेचने जाते थे। जिससे गाड़ी का किराया ज्यादा लगता था और दूरी के कारण अन्य समस्याएं भी होती थी। वह लघु किसान है, उसने 2 एकड़ की पैदावार 39 क्विंटल 60 किलो मोटा धान बेचा है। उसने बताया कि खरीदी केन्द्र में धान लाते ही धान की तुरंत पलटी हो गयी और तौलाई भी हो गई। उसे इंतजार करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। मगरउछला के किसान धनसाय घृतलहरे को भी नया खरीदी केन्द्र बनने से बहुत सहूलियत मिली है। ग्राम सरवानी के किसान शिवकुमार मरकाम और ग्राम फदहा के श्री बोर सिंह नेताम को भी अब खरीदी केन्द्र पहुंचने के लिए इस साल ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ी।