छत्तीसगढ़

बिलासपुर गोलीकांड: सभी खूंखार आरोपी गिरफ्तार...कई गंभीर घटनाओं को दे चुके थे अंजाम

Admin2
30 Jan 2021 8:33 AM GMT
बिलासपुर गोलीकांड: सभी खूंखार आरोपी गिरफ्तार...कई गंभीर घटनाओं को दे चुके थे अंजाम
x

छत्तीसगढ़। बिलासपुर के सतीश्री ज्वेलरी शॉप में गोलीकांड का खुलासा हो गया है। मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में दो बिलासपुर और 3 झारखंड के निवासी हैं। आरोपियों से 2 कट्टा, 5 कारतूस और 2 बाइक जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने 20 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 8 से ज्यादा टीमें मामले की जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की थी।

गौरतलब है 25 जनवरी की शाम सतीश्री ज्वेलर्स की दुकान में शाम होते ही हथियार बंद नकाबपोश दाखिल हो गए। हाथापाई के दौरान संचालक को गोली लगने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

Next Story