छत्तीसगढ़

बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी

Nilmani Pal
3 July 2026 11:11 AM IST
बिलासपुर के किसान से 9 लाख की ठगी
x

बिलासपुर. खेत समतलीकरण के नाम पर किसान से 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पहले से रतनपुर के बकरी चोरी मामले में गिरफ्तार थे.

प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी जबलपुर (मध्य प्रदेश) और अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के ठगी गिरोह के सदस्य निकले. पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी की पूरी 9 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़े

शादी का झूठा वादा कर युवती का दैहिक शोषण करने के आरोप में तोरवा पुलिस ने गौरेला निवासी सागर राठौर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता की पहचान बिलासपुर के एक पेट्रोल पंप पर काम करने के दौरान हुई थी. आरोपी ने विवाह का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई. प्रारंभ में गौरेला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में तोरवा थाना स्थानांतरित किया गया. पुलिस आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत कार्रवाई कर रही है.

Next Story