छत्तीसगढ़

बिलासपुर कलेक्टर ने जयंती पर गांधी जी और शास्त्री जी को किया नमन

Nil dhankar
2 Oct 2023 1:57 PM IST
बिलासपुर कलेक्टर ने जयंती पर गांधी जी और शास्त्री जी को किया नमन
x

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन किया। उन्होंने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी आज उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, एडीएम आरए कुरुवंशी, शिवकुमार बनर्जी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


Next Story