छत्तीसगढ़
बिलासपुर कलेक्टर ने 100 फीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर को खोलने की दी अनुमति
Nil dhankar
10 Nov 2021 11:46 AM IST

x
DEMO PIC
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में भी 100 फीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर खुलेंगे। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। वहीं इंटरवल की टाइमिंग बढ़ेगी। स्टाफ का टीकाकरण भी जरूरी रखा गया है। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन के साथ प्रदेश में 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉ़ल और मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी गई है। आज से सारे सिनेमा हॉल खुल जाएंगे।
Next Story





