छत्तीसगढ़

बड़ी कामयाबी, बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग टेस्टिंग सफल, VIDEO

jantaserishta.com
21 Feb 2026 8:11 AM IST
बड़ी कामयाबी, बिलासपुर एयरपोर्ट पर पहली बार नाइट लैंडिंग टेस्टिंग सफल, VIDEO
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया. छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई, जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे भविष्य में नियमित नाइट ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है.
अब किसी भी मौसम और कम विजिबिलिटी की स्थिति में बिलासा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन संभव हो सकेंगे. नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को अधिक फ्लाइट विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र की कनेक्टिविटी में भी विस्तार होगा. ट्रायल ऑपरेशन के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर, क्षेत्रीय निदेशक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो, रायपुर सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही. अब जल्द ही फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने की उम्मीद है.
बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सेवा से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सहित जो भी कार्य शुरू किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें. कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 फरवरी को रखी है.
बता दें कि हाल ही में एयरपोर्ट को VFR से IFR में अपग्रेड किया गया था, जिसका आज सफल ट्रायल किया गया. नाइट लैंडिंग की सफलता से क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद और मजबूत हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null