छत्तीसगढ़

बाइकर्स गैंग ने 10 मिनट में दो महिलाओं के गले से लूटा चेन, अपराध दर्ज

Shantanu Roy
27 April 2022 4:48 PM GMT
Bikers gang robbed two womens necks in 10 minutes, crime registered
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में बाइकर्स गैंग ने 10 मिनट के भीतर दो महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट ली गई। बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने पहले पैदल टहलने निकली महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया। फिर स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पुलिस चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी स्थित गुस्र्द्वारा के पास रहने वाली जशवंत कौर गृहणी हैं। तोरवा क्षेत्र के जगमल चौक में उनका मायका है। मंगलवार को अपने मायके आई थीं। शाम करीब सात बजे वह अपने घर के पास टहलने के लिए निकली थीं। करीब 7.20 बजे वह वह लिटिल बन्नी स्कूल के पास पहुंची थीं। तभी बाइक सवार नकाबपोश दो युवक आए और अचानक उनके गले से सोने की चेन लूट लिए। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही लुटेरे दूर भाग गए।

लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला को बनाया निशाना
लूट की शिकार महिला अभी अपने घर भी नहीं पहुंची थी। तभी लुटेरों ने उसी रास्ते में स्कूटी सवार दूसरी महिला को अपना शिकार बना लिया। मोपका के रामकृष्ण नगर में रहने वाली कामिनी यादव अपनी बेटी अनुप्रिया के साथ खरीदारी के लिए तेलीपारा गई थीं। दोनों मां-बेटी तितली चौक होते हुए अपने घर लौट रही थीं। दोनों अभी तोरवा थाना के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार युवकों उनकी स्कूटी के पास अपनी गाड़ी सटा दिया और गाड़ी चला रही अनुप्रिया के गले से सोने की चेन लूटकर चंपत हो गए।
थाने पहुंचने पर पता चला 10 मिनट में दो महिला से हुई लूट
जब दोनों महिला अपनी शिकायत लेकर तोरवा थाना पहुंचे, तब पता चला कि थाने से महज 200 मीटर की दूरी में बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने एक साथ महज 10 मिनट में दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस चोरी का केस दर्ज कर बाइकर्स गैंग की तलाश कर रही है। लेकिन, अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
डेढ़ लाख रुपए कीमती है गहने
लुटेरों ने दोनों महिला के गले से सोने की चेन लूटा है। पहली महिला के सोने की चेन करीब सवा तोला वजनी है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी तरह दूसरी महिला के सोने की चेन करीब दो तोला वजनी है, जिसकी करीब एक लाख रुपए है। पुलिस इस घटना के बाद से चौक-चौराहों व दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगालकर लुटेरों की जानकारी जुटा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story