पंडरी और सिविल लाईन एरिया में बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

रायपुर। पंडरी और सिविल लाईन एरिया में बाइक चुराने वाला गिरफ्तार हो गया है, अजय कुमार ध्रुव ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.04.25 को रोज की तरह वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन बी 4317 को श्याम प्लाजा के सामने खडी कर अंदर अपने आफिस चला गया था। दोपहर में वापस आकर देखा तो उसकी मोटर सायकल खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 144/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार सिविल लाईन क्षेत्रातंर्गत पंडरी स्थित अशोका हॉस्पिटल के सामने से प्रार्थी लोकेश माहेश्वरी की खड़ी मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन एल 5931 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 146/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। तकनीकी विश्लेषणों सहित अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी, इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपी पंडरी निवासी बसंत कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बसंत कुमार साहू को पकड़कर वाहन चोरी की उक्त घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी बसंत कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 02 मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन बी 4317 एवं सी जी 04 एन एल 5931 जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- बसंत कुमार साहू पिता स्व. भोलाराम साहू उम्र 24 साल निवासी अरिहंत अस्पताल के पास, दुबे कालोनी, थाना पंडरी रायपुर।





