बाइक चोर सक्रिय: दो थाना क्षेत्रों में चोरी की बाइक, अपराध दर्ज

demo pic
रायपुर। राजधानी के अलग-अलग इलाके से 2 बाइक चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार गाजीनगर बीरगांव निवासी कलीम 30 वर्ष ने उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित किराए के मकान में 7 जून को अपना हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एमके 5070 को रात 12 बजे रख कर सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह उठने पर मकान में रखी बाइक को किसी ने चोरी कर लिया था।
इसी तरह एफ कंपनी 11वी वाहिनी सिविललाईन निवासी राकेश कुमार धु्रव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 जून को दोपहर 3 बजे नर्सिग होम राजा तालाब के पास खड़ी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 23एल 9490 अनुमानित कीमत 21000 रूपए को किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ दोनों मामले में धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





