छत्तीसगढ़
रायपुर में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 Aug 2025 12:01 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए खमतराई थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4 नग मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1,40,000 आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में अर्जुन मेश्राम और सुभाष शामिल हैं, जो चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में थे। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब प्रार्थी कुंदन कुमार सोनवानी (उम्र 32 वर्ष, निवासी रामेश्वर नगर, भनपुरी) ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 04 MG 4190) जो कि उसके मामा राजेन्द्र भारती के नाम पर पंजीकृत है।
किसी अज्ञात चोर ने 31 जुलाई की रात 9:30 बजे भनपुरी शराब भट्टी के सामने से चोरी कर लिया। वाहन की कीमत करीब 25,000 रुपए बताई गई। इस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 854/25 धारा 379 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर खमतराई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने चोरी की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अर्जुन मेश्राम और सुभाष नामक युवक चोरी की एक्टिवा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने खमतराई ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने भनपुरी शराब भट्टी के पास से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने तीन अन्य मोटरसाइकिलें भी अलग-अलग स्थानों से चोरी की हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
होंडा एक्टिवा (CG 04 MG 4190), इंजन नंबर: JF50E77164574, चेचिस नंबर: ME4JF50AGJ7164547
टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स (CG 04 LF 7965), इंजन नंबर: DF5LF1219435, चेचिस नंबर: MD625MF55F1L37523
बॉक्सर (CG 04 CB 7449), इंजन नंबर: DFMBJE93350, चेचिस नंबर: DFFBJE87865
सुपर स्प्लेंडर (CG 04 PX 5972), इंजन नंबर: JA07AMR9J09952, चेचिस नंबर: MBLJAW409R9107538
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
अर्जुन मेश्राम, पिता संजय मेश्राम, उम्र 18 वर्ष 4 माह, निवासी गंगा नगर, शर्मा टीवी सेंटर के पास, थाना खमतराई, रायपुर
सुभाष, पिता राजेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, निवासी गंगा नगर, पाटीदार भवन के सामने, थाना खमतराई, रायपुर
पुलिस ने विधिपूर्वक कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। खमतराई पुलिस की इस कार्रवाई को शहरवासियों ने सराहा है। रायपुर पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, सीसीटीवी जांच और मुखबिर तंत्र को मजबूत कर ऐसे मामलों पर लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





