छत्तीसगढ़
टाटीबंध चौक से 20 मिनट में चोरी हुई बाइक, CCTV खंगाल रही पुलिस
Shantanu Roy
14 Aug 2025 10:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में बाइक चोरी की एक और वारदात सामने आई है। यह घटना 11 अगस्त 2025 को टाटीबंध चौक, बिलासपुर बायपास रोड के पास हुई। ग्राम गुमा रायपुर निवासी एक युवक, जो टाटीबंध चौक स्थित शराब दुकान में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, अपने दोस्त र्कितन नारंग से मिलने अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। उसने अपनी मोटरसाइकिल (एचएफ डिलक्स, नंबर CG-04-HS-1733, चेसिस नंबर MBLHA11ANF9A03413, इंजन नंबर HA11EKF9A02810, मॉडल 2015) को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और पास ही स्थित दुकान में चला गया।
करीब 20 मिनट बाद वह वापस लौटा, तो देखा कि जिस स्थान पर बाइक खड़ी की थी, वहां वाहन मौजूद नहीं था। उसने आसपास तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर ली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना क्षेत्र की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के समय और स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। प्राथमिक अनुमान है कि चोरी में स्थानीय अपराधी गिरोह का हाथ हो सकता है, जो पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और यथासंभव लॉकिंग सिस्टम का इस्तेमाल करें।
Tagsरायपुर बाइक चोरीटाटीबंध चौक बाइक चोरीरायपुर क्राइम न्यूजरायपुर पुलिसबिलासपुर बायपास रोडएचएफ डिलक्स बाइक चोरीरायपुर चोरी की घटनारायपुर समाचाररायपुर थाना क्षेत्ररायपुर सीसीटीवी जांचRaipur bike theftTatiband Chowk bike theftRaipur crime newsRaipur policeBilaspur bypass roadHF deluxe bike theftRaipur theft incidentRaipur newsRaipur police station areaRaipur CCTV investigation
Next Story





