छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, रात 2 बजे पहुंचे थे तीन चोर

Nil dhankar
15 April 2023 12:20 PM IST
पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, रात 2 बजे पहुंचे थे तीन चोर
x
छग

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक को तीन युवक चोरी कर ले गए। चोर बाइक ले जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला मणीपुर थाना क्षेत्र के आरके पेट्रोल पंप का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे तीनों युवक एक बाइक में बैठकर आरके पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसके बाद तीनों युवक ने मौका देखते ही पहले बाइक से पेट्रोल निकाला, फिर बाइक को ही ले उड़े। वहीं तीनों चोर सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाशी कर रही है।


Next Story