छत्तीसगढ़

मेडिकल शॉप के पास से बाइक चोरी

Nil dhankar
25 March 2022 8:44 AM IST
मेडिकल शॉप के पास से बाइक चोरी
x

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात सामने आई है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की. और बताया कि वे अपनी मोटर सायकल लेकर सरोरा मार्केट गया था. वहां पर अपनी मोटर सायकल को प्रकाश मेडिकल के पास लॉक कर खड़ी किया।

और सब्जी लेने के लिये अंदर चला गया. जब सब्जी लेकर वापस आया तो देखा मोटर सायकल वहां पर नही थी. आसपास पता तलाश किया। लेकिन पता नहीं चल सका. जिसके बाद बाइक चोरी की शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की है. वही शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है.


Next Story