छत्तीसगढ़

नगर निगम के सामने से बाइक चोरी, बुजुर्ग गिरफ्तार

Nil dhankar
12 Jun 2026 4:48 PM IST
नगर निगम के सामने से बाइक चोरी, बुजुर्ग गिरफ्तार
x

रायपुर। नगर निगम के सामने से बाइक चोरी मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार किया गया है, प्रार्थी दिलीप सुरेश ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह 14.05.2026 को अपने सीबी साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल एच 9343 को कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित नगर पालिक निगम कार्यालय के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। वापस आकर बाहर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 243/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आजाद खान को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी आजाद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *चोरी की सीबी साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल एच 9343 कीमती लगभग 40,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

आजाद खान पिता सत्तार खान उम्र 57 साल निवासी अंबेडकर चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।

Next Story