छत्तीसगढ़

जिला कोर्ट के सामने से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
16 April 2022 8:37 AM IST
जिला कोर्ट के सामने से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग

बिलासपुर। जिला न्यायालय के सामने से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के बेलसरी में रहने वाले राजेश यादव किसान हैं। वे अपनी बाइक से जिला न्यायालय आए थे। उनके साथ उनका भाई राजेंद्र यादव भी था। जिला न्यायालय के सामने सड़क के किनारे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की। इसके बाद वे न्यायालय परिसर के अंदर चले गए।

काम होने के बाद वे बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास के लोगों से बाइक के संबंध में पूछताछ की। इससे उनकी बाइक का पता नहीं चल पाया। उन्होंने शुक्रवार को मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story