छत्तीसगढ़

सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी

Nil dhankar
29 April 2022 2:32 PM IST
सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी
x

धमतरी। सरकारी अस्पताल से बाइक चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत नगरी पुलिस से की गई है। प्रार्थी सोनसाय साहू ने पुलिस को बताया कि वे अपने बाइक में खम्हरिया से शास0 अस्पताल नगरी ईलाज हेतु भर्ती चाचा को देखने के लिए चला गया। इस दौरान जब अस्पताल से बाहर निकल कर देखा तो बाइक खड़ी किये जगह पर नही था जिसे आसपास में पता तलाश किया। लेकिन पता नहीं चल सका.

पुलिस ने प्रार्थी सोनसाय साहू की शिकायत पर अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Story