छत्तीसगढ़

महिला का पर्स छीनकर भाग निकले एक्टिवा सवार बदमाश

Nil dhankar
1 March 2022 9:49 AM IST
महिला का पर्स छीनकर भाग निकले एक्टिवा सवार बदमाश
x

रायपुर। एक्टिवा सवार बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग निकले। इसकी शिकायत प्रार्थियां ने सिविल लाइन थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वो राजातालाब से बस स्टैंड टिकरापारा जाने घड़ी चौक ऑटो पकड़ने पैदल जा रही थी. अपने हैंड पर्स को गले मे लटकाकर पकडी थी. इस दौरान फारेस्ट ऑफिस के पास पहुंची थी उसी समय एक्टीवा मे सवार चार अज्ञात लड़के घड़ी चौक की ओर जा रहे थे, जो एक्टीवा को वापस पीछे मोडकर आये और पर्स को गले से खींचकर तेलीबांधा की ओर भाग निकले।

प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. और जांच में जुट गई है.

Next Story