छत्तीसगढ़

गांजा सप्लाई करने निकला था बाइक सवार, पकड़ा गया

Nilmani Pal
14 April 2023 9:14 AM GMT
गांजा सप्लाई करने निकला था बाइक सवार, पकड़ा गया
x
छग

कोटा। बिलासपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गांजा लेकर मोटर साइकिल से जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार और नशा से निजात दिलाने के लिए अभियान चला रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस रतनपुर से पेंड्रा रोड पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को घासीपुर के पास रोका। तलाशी लेने पर उसकी बाइक पर बंधे बोरे में लगभग सात किलो गांजा मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम किशोर मजूमदार, पिता पुलीन मजूमदार, उम्र 38 साल बताया। उसने बताया कि, वह ओडिशा का रहने वाला है और गांजे की तस्करी के लिए मध्यप्रदेश जा रहा था। उसके पास से 7 किलो गांजा के साथ, 1 विवो का फोन और 500 रुपए नगदी बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story