छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सिर पर लगी गंभीर चोट

Nilmani Pal
3 May 2022 4:40 AM GMT
अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सिर पर लगी गंभीर चोट
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। सोमवार की रात मोटर साइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक घायल हो गया और सड़क किनारे अंधेरा में घंटों बेहोशी के हालत में पड़ा रहा। इस बीच आने जाने वालों की नजर अचानक घायल पर पड़ी। इसके बाद पुलिस की डायल 112 की टीम ने घायल को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मस्तूरी निवासी राम यादव पिता भोला राम यादव (45) सोमवार को अपनी मोटर साइकिल से ग्राम कनेरी के तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार से चलाने के कारण राम यादव अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। वहां से राहगिर गुजरते रहे। लेकिन, सड़क पर अंधेरा होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया। घंटों भर बाद एक अनजान वाहन चालक का नजर पड़ी। उन्होंने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। बिल्हा थाना के डायल 112 के स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल युवक के सिर से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, सिर पर लगी गंभीर चोट

Next Story