छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लौट रहा था शादी समारोह से

Nil dhankar
5 July 2022 8:31 AM IST
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, लौट रहा था शादी समारोह से
x

बिलासपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के ढाढा 13 किमी के समीप सड़क दुर्घटना में रतनपुर पंचायत के पुरानी बाजार वार्ड 10 निवासी 37 वर्षीय विकास झा की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मातम छा गया। सुबह स्थानीय लोगो ने सड़क पर क्षत विक्षत स्थिति में पड़ी बाइक व विकास को देखा तो रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस पहुची। शव को रतनपुर पुरानी बाजार पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक दरभंगा से शादी समारोह से घर वापस आ रहा था। गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष के अंदर विनोद कुमार झा के दोनों पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में मातम का माहौल है। इस बावत पूछे जाने पर रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि परिजनों के द्वारा पोस्टमार्टम करने से मनाही किये जाने पर शव को परिजनों को सौप दिया गया। लेकिन सड़क हादसा कैसे हुई इसकी जानकारी नही मिल सकी है।

Next Story