छत्तीसगढ़

बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nilmani Pal
29 Sep 2021 8:38 AM GMT
बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने बाइक से गिरकर हुई मौत के मामले में चार साल तक जांच की। इस दौरान डायरी कई विवेचकों के पास गई। आखिरकार मंगलवार को मामले में जुर्म दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले में बाइक चालक पुलिस की पकड़ से दूर है। रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव निवासी दिनेश गोंड़(19) गांव के विजय कुमार गोंड़ के साथ पंधी जाने के लिए निकले थे। बाइक विजय चल रहा था। बाइक सवार दिनेश और विजय रात में मोपका बाइपास में पहुंचे थे।

इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। हादसे में दिनेश और विजय को गंभीर चोटे आई। घायल दिनेश को सरकंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने पर स्वजन उसे व्यापार विहार स्थित अस्पताल ले गए। यहां पर भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

रायपुर में उपचार के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मामले में सरकंडा पुलिस जांच कर रही थी। चार साल तक चली जांच के बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन का बयान दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने बाइक चालक विजय कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। फिलहाल बाइक चालक पुलिस की पकड़ से दूर है।

Next Story