छत्तीसगढ़

धमतरी में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

SHIDDHANT
3 May 2026 11:04 PM IST
धमतरी में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
x
ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dhamtari धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार (2 मई) शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। यह घटना छत्रपति शिवाजी चौक के पास हुई, जहां सिग्नल खुलने के बाद सभी वाहन आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अचानक लेफ्ट से राइट साइड जाने के लिए मुड़ा और ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गया, जिससे यह हादसा हो गया।
हादसे में बाइक सवार छन्नू बंजारे (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सामने आए लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक का पहिया बाइक सवार के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक छन्नू बंजारे गुरुर क्षेत्र का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों को परिजनों के यहां छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार को यह अंदाजा नहीं था कि वह ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ जाएगा। अचानक हुई घटना के कारण उसे बचने का मौका भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ।
Next Story