छत्तीसगढ़

दीवार से टकराया बाइक सवार, मौत

Nil dhankar
2 Jan 2023 11:53 AM IST
दीवार से टकराया बाइक सवार, मौत
x
हादसा

अंबिकापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में कल नववर्ष के जश्न में शामिल युवक की बाइक सड़क किनारे दीवार से टकराने और सिर पर गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बिश्रामपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार केवटापारा रामनगर निवासी सुनील केंवट पिता कृष्णा 20 वर्ष नववर्ष का जश्न मनाने बाइक से रामनगर में दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर वापस घर लौट रहा था,तभी केवंटा पारा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क के बगल में बने दीवार से जा टकराई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी।

Next Story