छत्तीसगढ़

पिकअप से टकराया बाइक सवार, मौत Video

Nilmani Pal
25 Sept 2024 9:53 AM IST
पिकअप से टकराया बाइक सवार, मौत Video
x
वीडियो

अंबिकापुर ambikapur news। अंबिकापुर में तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा व्यक्ति सहित 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। Pickup

दरअसल यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जहां के ग्राम केनापारा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है की रात के अंधेरे में पिकअप सड़क से गुजर रही होती है तभी अचानक पिकअप वाहन आगे जाकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद तेज रफ्तार बाइक खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारती है। जिसके बाद बाइक सवार लोग सड़क पर बेसुध होकर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक अन्य व्यक्ति और 8 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतक बाइक सवार बगीचा ब्लॉक के ग्राम बगडोल का निवासी है।


Next Story