छत्तीसगढ़

गरियाबंद में बाइक सवार जिंदा जला, ऐसे हुई घटना

Nil dhankar
8 May 2026 4:30 PM IST
गरियाबंद में बाइक सवार जिंदा जला, ऐसे हुई घटना
x

गरियाबंद। एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट से उठी लपटों के कारण उसकी बाइक सहित जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी।

यशवंत को भागने तक का मौका नहीं मिला और करंट के कारण आग की लपटे उठ पड़ी, जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल उठी। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।


Next Story