छत्तीसगढ़
बाइक सवार जिंदा पैंगोलिन के साथ गिरफ्तार, कीमत 5 लाख रूपये
Nil dhankar
28 Jan 2022 11:37 AM IST

x
गरियाबंद। जिला पुलिस ने एक जिंदा पैंगोलिन बरामद किया है. पुलिस ने एक युवक के कब्जे से इसे बरामद किया है, जो पैंगोलिन बेचने की फिराक में था. पुलिस को मुखबिर से पीपरछेड़ी थानाक्षेत्र में पैंगोलिन की तस्करी की खबर मिली थी. इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक बाइक सवार के कब्जे से पैंगोलिन को बरामद कर लिया.
पुलिस ने रसेला निवासी तस्कर तरुण ठाकुर को वन्य प्राणी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गरियाबंद में पैंगोलिन जब्ती के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने बताया कि जब्त पैंगोलिन का वजन 10 किलो 300 ग्राम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख से अधिक बताई जा रही है.
Next Story





