छत्तीसगढ़

नाले में दौड़ा दी बाइक, युवक की हुई दर्दनाक मौत

Nil dhankar
8 Feb 2023 12:34 PM IST
नाले में दौड़ा दी बाइक, युवक की हुई दर्दनाक मौत
x

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक बाइक सवार व्यक्ति नाले में जा घुसा। नाली में इस तरह से घुस गया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका शव नाले में औंधे मुंह पड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के ग्राम जजगा से मोहनपुर के रास्ते में पड़ने वाले तूगी नरवा क्षेत्र में खुला नाला है। एक बाइक सवार युवक इस नाले में जा घुसा। वह इतने बुरे तरीके से जख्मी हुआ कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाले में उसका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ है। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story