छत्तीसगढ़
बाइक पेट्रोलिंग से होगी यातायात व्यवस्था सुदृढ़, यातायात पुलिस का नया नवाचार
Shantanu Roy
24 March 2025 11:28 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मेट्रो शहरों की तर्ज पर बुलेट बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की है। अब पुलिस केवल चार पहिया वाहन से ही नहीं, बल्कि बुलेट बाइक पर पेट्रोलिंग कर भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी।
बुलेट बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस की यह नई पहल आज से लागू कर दी गई है। पहले चरण में चार बुलेट बाइक को इस अभियान में शामिल किया गया है, जिन पर पुलिस साइरन और पीओ सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) लगाया गया है। इससे संकेतों और सूचनाओं का त्वरित प्रसारण होगा, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण में तेजी आएगी। यातायात पुलिस की यह बुलेट पेट्रोलिंग टीम प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहेगी।
इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि यातायात नियमों का पालन कराने में भी मदद मिलेगी। यातायात के जवान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात हैं। दुकान संचालकों और आमजन से अपील की गई है कि यातायात पुलिस के इस अभियान में सहयोग करें और नियमों का पालन कर सुगम यातायात व्यवस्था में योगदान दें।शहर में बुलेट पेट्रोलिंग का यह अभियान सफल रहा तो आगे और बुलेट बाइक जोड़ी जाएंगी। यह पहल न केवल यातायात नियंत्रण बल्कि आपातकालीन स्थितियों में भी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उपयोगी साबित होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





