छत्तीसगढ़

बाइक ने मारी ठोकर, साइकिल सवार महिला की हालत गंभीर

Nilmani Pal
19 Aug 2022 3:17 AM GMT
बाइक ने मारी ठोकर, साइकिल सवार महिला की हालत गंभीर
x

बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक के चालक ने काम पर जा रही महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, उसकी साइकिल और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। महिला के रिश्तेदार ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मंगला धुरीपारा में रहने वाली पुष्पा सिंह ठाकुर घरेलु सहायिका हैं। वे नेहरू नगर में काम करने के बाद अपने घर जा रही थीं। नेहरू नगर मंगला बाइपास के पास तेज रफ्तार बाइक के चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार महिला को गंभीर चोटे आई। दुर्घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई। इसी दौरान पुष्पा की बहन का बेटा आशीष सिंह वहां पहुंचा। उन्होंने हादसे में घायल अपनी मौसी को सिम्स पहुंचाया। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल लेकर आ गए। इस बीच बाइक का चालक वहां से भाग निकला। आशीष ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित बाइक चालक की तलाश कर रही है।

Next Story