छत्तीसगढ़

राखड़ वाहन ने लिया चपेट में, बाइक क्षतिग्रस्त

Nil dhankar
11 Oct 2024 10:10 AM IST
राखड़ वाहन ने लिया चपेट में, बाइक क्षतिग्रस्त
x
छग

कोरबा। कोरबा में नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भरे हाईवा वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक वाहन के नीचे पहिए में फंस गई, वहीं बाइक सवार बाल-बाल बच गया। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

चक्काजाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्काजाम खत्म करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा कि बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी (26) मिनी कॉलेज में पढ़ाता है। गुरुवार की सुबह बाइक में सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहा था। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।


Next Story