छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

jantaserishta.com
6 Oct 2026 11:57 AM IST
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पिता-बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: ग्राम मोहारा में आयोजित पितर कार्यक्रम से लौट रहा एक परिवार रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। अरमरीकला और सनौद के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा गंभीर हादसे में बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार, सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम कचराबांधा निवासी अनोन कुमार (12) अपने पिता और भाई के साथ 4 अक्टूबर को ग्राम मोहारा गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अरमरीकला और सनौद के बीच उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता और 12 वर्षीय अनोन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। दुर्घटना में शामिल बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। एक ही परिवार के पिता और बेटे की मौत से ग्राम कचराबांधा में शोक का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story