छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Nilmani Pal
18 Jun 2022 2:44 AM GMT
पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
x
छग

कांकेर। महाराष्ट्र के अमरावती से बस्तर के माकड़ी आ रहे बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। घटना बेलगांव के पास हुई। दुर्घटना में बाइक चला रहे हेमूराम बघेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठा 12 वर्ष का निरंजन बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ लोग घायल को अस्पताल लेकर आए। वहां माकड़ी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद घायल को कोंडागांव रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच हुई। बेलगांव के पास पेड़ से टकराकर एक्सीडेंट हुआ है जिसमें एक की वहीं पर ही मृत्यु हो गई और दूसरे को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसका प्राथमिक उपचार करके उसको कोंडागांव रेफर कर दिया गया। आज दूसरा केस भी माकड़ी में आया है जोकि तौरेंगा गांव का है लड़की पानी लाते हुए फिसल गई है तो उसको ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

Next Story