
धमतरी। मगरलोड थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है। एक्सीडेंट मेघा-छिपली मार्ग पर हुई। जहां बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर टकरा गए। इस हादसे में सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 32 वर्षीय लोकेश्वर यादव है। वह ग्राम छिपनी का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि, लोकेश्वर यादव अपने बड़े पिता के पुत्र खेमलाल यादव के साथ सेन्हाभाठा स्थित एक राइस मिल में हमाली का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब 9ः 30 बजे बंद पड़ी गुप्ता राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई।
टकराने से सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।





