छत्तीसगढ़

अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत

Nilmani Pal
20 Nov 2021 8:26 AM GMT
अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकराई बाइक, 17 वर्षीय युवक की मौत
x
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा

जांजगीर। जांजगीर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार 17 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग और एक युवक घायल बताये जा रहे हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया था। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नैला चौकी क्षेत्र के सिवनी गांव निवासी 17 वर्षीय संतोष बरेठ, अपने दो साथियों 17 वर्षीय रतन कंवर और 25 वर्षीय देवनारायण कंवर के साथ खरताल गांव पेंटिग का काम करने जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और दुलराम उसे चला रहा था। सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए। टक्कर हादसे में दुलाराम बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रतन कंवर और देव नारायण घायल हो गए। रतन कंवर की हालत गंभीर है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। जांच में पता चला कि ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया था, जिससे ट्राली पलट गई। इसके चलते ट्रैक्टर सड़क से नीचे खेत में उतर गया। पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक जय सिंह गोड़ को हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Next Story