छत्तीसगढ़

रेलिंग से जा टकराई बाइक, 2 युवकों की हालत गंभीर

Nilmani Pal
9 Nov 2021 11:22 AM GMT
रेलिंग से जा टकराई बाइक, 2 युवकों की हालत गंभीर
x
छत्तीसगढ़

जांजगीर जिले में तेज रफ्तार बाइक के पुल से टकराने से 5 युवक नहर में गिर गए है। हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को बिलासपुर में भर्ती किया गया है। जबकि तीन युवक पामगढ़ सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। 5 युवक दो बाइक पर सवार होकर पिकनिक मनाने के बाद घर लौट रहे थे। पांचों युवक बुरी तरह नशे में धुत थे। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

मिली सूचना के मुताबिक, खरगहनी निवासी 25 वर्षीय मुकेश केवट और भईगांव निवासी 26 वर्षीय रवि केवट अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने के लिए ग्राम कोसला भाठा के पास गए थे। पिकनिक मनाने के बाद सभी पी-खा कर नशे में धुत होकर दो बाइक पर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर पर बने पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों युवक उछल कर नहर में जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना तुंरत दी और युवकों को बाहर भी निकाला। सभी युवकों को एंबुलेंस से पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर मुकेश और रवि की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवकों के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story