छत्तीसगढ़
गरियाबंद में बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की हालत गंभीर
Deepa Sahu
18 July 2021 10:57 PM IST

x
गरियाबंद में बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक
गरियाबंद। 3 दिन पहले नेशनल हाइवे 130 के बीच सड़क पर एक ट्रक में भीषण आग गई थी. उस ट्रक को अभी तक सड़क से हटाया नहीं गया है. जिसका खामियाजा अब राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है. रविवार की रात दो बाइक सवार दो सगे भाई उसी खड़े ट्रक से टकरा गए. इस हादसे में दोनों भाई घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है.
Next Story





