छत्तीसगढ़

बाइक और कार की टक्कर, एक की हुई दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
3 Sept 2022 10:11 AM IST
बाइक और कार की टक्कर, एक की हुई दर्दनाक मौत
x
छग

सुरजपुर। सूरजपुर के पार्वतीपुर में नेशनल हाईवे 43 पर दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां एक पल्सर बाइक और वैगनआर वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में आग लगा दी. जिससे वाहन जलकर खाक हो गई.

वही सूत्रों के मुताबिक कार सवार चार युवक की ग्रामीणो ने पिटाई भी की हालांकि किसी तरह से कार सवार सभी भाग निकले। ऐसे में घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर वाहन में लगे आग को बुझाया। बता दे पल्सर सवार मृतिक पर्वतीपुर निवासी था. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story