छत्तीसगढ़

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, रफ्तार के चलते हुई युवक की मौत

Nil dhankar
17 Jan 2023 9:48 AM IST
बाइक दुर्घटनाग्रस्त, रफ्तार के चलते हुई युवक की मौत
x
छग

रायगढ़। लैलूंगा के पटवापारा में बाइक बेकाबू होकर गिरने से सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घायल बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सरोज खड़िया नामक युवक अपने मित्र कमलेश सिदार के साथ बाइक से शोक पत्र बांटने निकलना था। पोटेबिरनी गांव में बस स्टैंड के नजदीक रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे कमलेश को भी गंभीर चोट लगी है। सिर और चेहरे में चोट के बाद सरोज को लैलूंगा ले जाया रहे थे , लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story