छत्तीसगढ़

बीजापुर एसपी ने 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की

Nil dhankar
12 April 2025 2:13 PM IST
बीजापुर एसपी ने 3 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की
x

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इतना ही नहीं जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। SP ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज सुबह खबर आई थी की भैरमगढ़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। खबर आई थी कि, इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था।

वहीं अब इस खबर की पुष्टि बीजापुर SP ने कर दी है। इस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं और जवानों ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए हैं। इतना ही नहीं जवानों ने नक्सलियों के शवों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामाग्री बरामद की है। फिलहाल जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

Next Story