छत्तीसगढ़

बीजापुर नक्सल हमला: गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से की बात, सीआरपीएफ के DG को दिया ये निर्देश

jantaserishta.com
4 April 2021 9:55 AM IST
बीजापुर नक्सल हमला: गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल से की बात, सीआरपीएफ के DG को दिया ये निर्देश
x

फाइल फोटो 

बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ के बाद लगभग 15 सुरक्षाकर्मी लापता हैं। मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। अब तक 30 घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 23 घायलों को बीजापुर अस्पताल में और 7 को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दो जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं एक रिइंफोर्समेंट पार्टी को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। दर्जनभर से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ के संबंध में छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। सीआरपीएफ के महानिदेशक को गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर जाने के लिए कहा है।

बस्तर आईजी सुंदरराज के अनुसार घटनास्थल के आसपास नक्सलियों के मौजूदगी का आशंका है। ऐसे में रिइंफोर्समेंट पार्टी सावधानी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कोबरा बटालियन के एक जवान की शहादत की बात स्वीकारी। एक महिला नक्सली का शव बरामद होने की भी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कम से कम 15 नक्सलियों के मारे जाने की बात कही।
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को जानकारी दी थी कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गया। पिछले 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक शीर्ष नक्सली मादवी हिडमा के ठिकाने के बारे में जानकारी मिल रही थी। उसका नाम 2013 के झीरम घाटी में हुए हमलों सहित कई बड़े हमलों से जुड़ा हुआ है। 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी जवानों के शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मेरे विचार छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ हैं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार मुठभेड़ में पांच जवानों के शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के बलिदान को नमन करता हूं। देश उनकी वीरता को कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। हम शांति और प्रगति के इन दुश्मनों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है। इससे पहले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षाकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मुठभेड़ में घायल हुए सैनिकों के लिए बेहतर इलाज की सुविधा का आदेश दिया।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story