छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़: 12 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
9 Feb 2025 11:48 AM IST
बीजापुर मुठभेड़: 12 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी
x
जगदलपुरः सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क एरिया में यह एनकाउंटर चल रहा है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ कई बड़े नक्सली नेताओं के फंसे हुए हैं। वहीं मौके से कई ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
बस्तर पुलिस से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2025 में नक्सल मोर्चे पर अब तक अलग अलग मुठभेड़ में बस्तर सहित पूरे राज्य में 49 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 33 नक्सली बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं। विगत 32 दिनों में कुल 25 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं। 20 और 21 जनवरी को गरियाबंद एनकाउंटर में कुल 16 नक्सली मारे गए। साल 2024 में कुल 219 नक्सलियों को मार गिराने में फोर्स को सफलता मिली।
2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर
22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story