छत्तीसगढ़

Bijapur: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, 2 जवान शहीद

jantaserishta.com
9 Feb 2025 12:00 PM IST
Bijapur: बीजापुर मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, 2 जवान शहीद
x

बीजापुर: जिला बीजापुर के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवानों की मौत हो गई व 2 जवान घायल हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. बस्तर पुलिस ने ये जानकारी दी है.

मुठभेड़ में 12 नक्सली भी मारे गए हैं

मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलियों के सफाए के लक्ष्य पर काम कर रहे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिए हैं. सुबह से बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. मौके से कई ऑटोमेटिक रायफल बरामद किए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच नेशनल पार्क इलाके में सुबह से मुठभेड़ चल रही है. इलाके में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ के जवान गश्त पर निकले थे. पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story