![10 किलो गांजा के साथ बिहार का आरोपी गिरफ्तार 10 किलो गांजा के साथ बिहार का आरोपी गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/29/1480289-46.webp)
x
गांजा की तस्करी गिरफ्तार
बिलासपुर : रतनपुर पुलिस ने गांजा की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कुल 10 किलो गांजा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-20 बी के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव सिंह है। आरोपी ग्राम एकडंगा थाना- बेलची जिला-पटना बिहार का रहने वाला है।
बरामद सामान में मादक पदार्थ गांजा 10 किलोग्राम। गाजा परिवहन में उपयोग में लायी गयी मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 CG12 AH 7059 जब्त की। अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा ने बताया कि रतनपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने युवक को पकड़ा है। शनिवार 29 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कोरबा की तरफ से बिलासपुर की एक युवक गांजा लेकर जा रहा है।
जानकारी के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची। घेराबन्दी कर तिराहा सांधीपारा रतनपुर के पास मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्रमांक CG 12 AH 7059 को रोका गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम गौरव सिंह बताया। संदेही से जानकारी मिली कि वह बिहार राज्य के एकडंगा थाना-बेलची जिला-पटना का रहने वाला है।
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान युवक के पास से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा गांजा तस्करी में उपयोग किए गए मोटर सायकल बजाज पल्सर 150 क्रमांक CG 12 AH 7059 को जब्त किया है। एक नग मोबाईल को भी पुलिस नेअपने कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ एऩडीपीएस की धारा- 20 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि गौरव सिंह का मादक पदार्थ का व्यवसाय करने वाले बड़े गिरोह से जुड़े हैं। छानबीन के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story