छत्तीसगढ़

New Legal Provisions पर नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला 24 जून को

Shantanu Roy
24 Jun 2024 12:03 AM IST
New Legal Provisions पर नगर निगम ऑडिटोरियम में वृहत कार्यशाला 24 जून को
x
छग
Raigarh. रायगढ़। 1 जुलाई से लागू होने जा रहे नवीन कानून संहिताओं के संबंध में 24 जून सोमवार को दोपहर 3 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट, रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में न्यायिक सेवा, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी से इस कार्यशाला में उपस्थित होने और विधिक जागरूकता एवं नवीन कानूनों के प्रचार प्रसार कार्य में सहयोग की अपील की है।
Next Story