छत्तीसगढ़
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड से जुड़ा बड़ा अपडेट, एक्शन में SIT
jantaserishta.com
8 Jan 2025 2:28 PM IST

x
घटनास्थल पर पहुंची.
बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर जांच जारी है। सरकार की ओर से गठित SIT की टीम एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची। बाड़ा के रूम नंबर 11 के सेप्टिक टैंक में छानबीन की गई। सेप्टिक टैंक के ऊपर से लेंटर को निकाल टीम से तफ्तीश की। मृतक मुकेश का मोबाइल अभी तक हाथ नहीं लगा है। फिलहाल SIT की टीम ने रूम नंबर 11 को सील कर दिया है।
बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी 2025 को शाम 7 बजे से घर से लापता थे। अगले दिन 2 जनवरी को उनके भाई युकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लगातार मुकेश का फोन ट्रेस कर रही थी। फोन बंद था, लेकिन लास्ट लोकेशन आसपास दिख रही थी। CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें अंतिम बार मुकेश टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिखे। इधर, पत्रकारों ने भी अलग-अलग जगह पता किया। Gmail लोकेशन के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई, जिसमें मुकेश की लास्ट लोकेशन बीजापुर के चट्टानपारा में दिखी। पुलिस ने इसी के आधार पर जांच की। शुक्रवार को तलाशी के दौरान रितेश चंद्राकर का फार्म हाउस दिखा। यहां बैडमिंटन कोर्ट है। जब पत्रकार पुलिस के साथ लोकेशन पर पहुंचे, तो पुरानी सैप्टिक टैंक में कुछ नया कांक्रीट किया हुआ दिखा। इससे पत्रकारों को शक हुआ और इसे तोड़ा गया। इसके बाद मुकेश की लाश सैप्टिक टैंक से ही मिली। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को हत्या का खुलासा होने के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।
बता दें कि बैडमिंटन कोर्ट परिसर सुरेश और उसके भाइयों का अय्याशी का अड्डा था। यहां तीनों भाई शराब खोरी किया करते थे। कैंपस में शराब की बोतलों के ढेर मिले हैं। अंदर बाड़े में किसी को घुसने नहीं दिया जाता था। यहां वही जाता था जिन्हें सुरेश, दिनेश या फिर रितेश लेकर आते थे। सुरेश बैडमिंटन कोर्ट परिसर में मौजूद करीब 10 से 12 कमरों को स्टोर रूम बनाकर रखा था। आस-पास सैकड़ों घर भी हैं।
Tagsपत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांडपत्रकार मुकेश चंद्राकरमुकेश चंद्राकरपत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याJournalist Mukesh Chandrakar murder caseJournalist Mukesh ChandrakarMukesh ChandrakarJournalist Mukesh Chandrakar murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





