छत्तीसगढ़

प्रसिद्ध मंदिर में बड़ी चोरी, दानपेटी ही उखाड़ कर ले गए चोर

Nilmani Pal
22 Dec 2021 6:57 AM GMT
प्रसिद्ध मंदिर में बड़ी चोरी, दानपेटी ही उखाड़ कर ले गए चोर
x

DEMO PIC 

छग न्यूज़

जगदलपुर। जगदलपुर से एक चोरी की खबर सामने आई है। बकावंड ब्लाक में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरो ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। जिसमे माता के गहने सहित 2 दान पेटी को ले उड़े है चोर। मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लाक में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर गिरोला में देर रात चोरी की खबर सामने आई है। चोरो ने माता के गहने सहित मंदिर में रखे दो दान पेटी भी उड़ा ले गये है।

इस बात की जानकारी मंदिर के प्रबंधन को करीब तड़के सुबह चार बजे लगी जिसके बाद प्रबंधन वहा मौके पर पहुंचे और तुंरत इस चोरी की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बस्तर के पूर्व एसपी खुद वहां पहुंचे और मामले का जायजा लिया। जिसके पुलिस की टीम मंदिर के अंदर और बाहर लगे कैमरा की पड़ताल कर रही है। चोरी हुए आभूषण की जानकारी ले रहे हैं। ताकि चोरो को जल्द पकड़ा जा सके।

Next Story